MCBछत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में गूंजा हरियाली का संदेश

“एक पेड़ एक उम्मीद-एक बेहतर भविष्य“ थीम पर हुआ भव्य पौधरोपण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी/05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत आमाखेरवा स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में व्यापक वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़, एक उम्मीद-एक बेहतर भविष्य“ और “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव एवं वनमंडलाधिकारी चन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान अमलतास, चंदन, करंज, अशोक, गुलमोहर, मौलश्री, कचनार, गुड़हल एवं अन्य छायादार, औषधीय तथा सौंदर्यवर्धक पौधों का रोपण किया गया।
अपने संबोधन में प्रतिमा यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वहीं चन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष जीवन, जल और जैव विविधता के आधार हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षदगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत से समृद्ध गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button