MCBछत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के 6 विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम, एमबीबीएस में मिलेगा प्रवेश

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों के घर पहुंचकर किया सम्मान, कहा- क्षेत्र के लिए गौरव की बात, भविष्य के डॉक्टर करेंगे देश की सेवा

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM
  1. एमसीबी।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छह मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे एमसीबी जिले और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। इन सभी विद्यार्थियों का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हुआ है और आने वाले समय में ये चिकित्सक बनकर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश की सेवा करेंगे।

 

इस उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर इस सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि एक ही सत्र 2026-27में छह विद्यार्थियों ने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के मार्गदर्शन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। ऐसे मेधावी युवा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे तथा क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

 

इन विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

आदित्य अग्रवाल (मनेंद्रगढ़) – 611 अंक

अनुराग नाथ त्रिपाठी (खड़गवां) – 588 अंक

अनुराग मिश्रा (मनेंद्रगढ़) – 584 अंक

मोहम्मद अयाज़ (मनेंद्रगढ़) – 537 अंक

सुश्री माही गुप्ता (चिरमिरी) – 530 अंक

निपुण जैन (मनेंद्रगढ़) – 517 अंक

 

इनमें चार विद्यार्थी मनेंद्रगढ़,एक विद्यार्थी खड़गवां तथा एक छात्रा चिरमिरी से हैं। सभी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर एमबीबीएस की पढ़ाई का रास्ता प्रशस्त किया है।

 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी छात्रों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।

 

विद्यार्थियों के सम्मान के दौरान परिजनों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। क्षेत्रवासियों ने भी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मनेंद्रगढ़ विधानसभा से एक साथ छह विद्यार्थियों का नीट परीक्षा में सफल होना क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर और युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button