MCBछत्तीसगढ़

जिला अस्पताल चिरमिरी में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित, 132 लक्षणयुक्त मरीजों की हुई जांच, चिरमिरी-खड़गवां के 114 स्वास्थ्यकर्मी हुए प्रशिक्षित

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य समिति एमसीबी एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 जून 2026 को जिला अस्पताल चिरमिरी में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र राय के सहयोग एवं उपस्थिति में जिला चिकित्सालय के समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।

शिविर में बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर पाण्डेय (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) एवं डॉ. निलेश जैन (हेमेटोलॉजिस्ट एवं रक्त रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। कैंसर संबंधी लक्षणों वाले मरीजों की विस्तृत चिकित्सकीय जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी गई।

शिविर के दौरान कुल 132 लक्षणयुक्त (Symptomatic) मरीजों का परीक्षण एवं कैंसर संबंधी चिकित्सकीय मूल्यांकन किया गया। महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच हेतु 15 पैप स्मीयर परीक्षण तथा स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए 12 मैमोग्राफी जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत 09 मरीजों को आगे की विशेष जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया।

शिविर के आयोजन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक/शहरी कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थागत सहयोग प्रदान किया गया। इनके सहयोग से मरीजों के पंजीयन, शिविर प्रबंधन एवं विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया गया।

शिविर के साथ चिरमिरी एवं खड़गवां विकासखंड के कुल 114 स्वास्थ्यकर्मियों को बालको मेडिकल सेंटर की विशेषज्ञ टीम द्वारा कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, सामुदायिक स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों के रेफरल तथा कैंसर जागरूकता संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता वृद्धि कर समुदाय में कैंसर की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करना था।

जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती के निर्देशन एवं सहायक जिला एनसीडी नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय के समन्वय में शिविर की पूर्व तैयारी, मरीजों की पहचान, पंजीयन, स्क्रीनिंग व्यवस्था, रेफरल एवं फॉलोअप की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिविर में चिन्हित मरीजों को आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कैंसर की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार से रोगमुक्ति की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे शिविर आमजन को विशेषज्ञ परामर्श एवं जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला एनसीडी सेल ने लोगों से कैंसर के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

इस शिविर को सफल बनाने में मितानिन कार्यक्रम के जिला समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षकों (एम.टी.) तथा क्षेत्र की सभी मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मितानिनों द्वारा समुदाय स्तर पर कैंसर के संभावित मरीजों की पहचान, जागरूकता प्रसार एवं मरीजों को शिविर तक लाने में सक्रिय भूमिका निभाई गई, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीज शिविर का लाभ प्राप्त कर सके।

शिविर के सफल आयोजन में जिला अस्पताल चिरमिरी के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बालको मेडिकल सेंटर की विशेषज्ञ टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मरीजों एवं उनके परिजनों ने शिविर में उपलब्ध कराई गई निःशुल्क जांच एवं परामर्श सेवाओं की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button