MCBछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता

जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर रखी सरकार की प्राथमिकताएं

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी,चिरमिरी। सुशासन तिहार के तहत एमसीबी, कोरिया और सूरजपुर जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इससे पहले प्रदेश के मुखिया चिरमिरी में स्थित जगत के नाथ जगन्नाथ स्वामी के दरबार पहुंचे यहाँ उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

पत्रकारों के संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “सुशासन तिहार” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अधिकारी और जनप्रतिनिधि सीधे गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर ही उनके निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील प्रशासन, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में “डायल 112” जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 112 सेवा आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है, जिससे संकट की स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को लगातार मजबूत कर रही है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों के हित में भी सरकार लगातार निर्णय ले रही है और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकास को केवल शहरों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा कर रही है ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए और कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सीधे जनता से संवाद स्थापित कर प्रशासन को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा रहा है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, विशेष सचिव रजत बंसल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और शासन की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button