MCBछत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा एमसीबी द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती कार्यशाला से किसान हुए लाभान्वित

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी। बीते दिवस भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय मोदी जी के 12 साल बेमिसाल एवं सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री के तौर पर दायित्व निर्वहन का रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर देशव्यापी स्तर पर विविध जागरूकता शिविर एवं जनकल्याणकारी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है ।जिसके तत्वाधान में भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जी के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राम प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में खड़गवां में विशाल प्राकृतिक खेती एवं जैविक खाद उपयोगिता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा, संभाग प्रभारी प्रवीण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल जिला उपाध्यक्ष रामलाल साहू ,जिला महामंत्री आशीष मजूमदार ,जिला प्रवक्ता जमुना पांडे ,राकेश सिंह ,धनेश यादव ,अरुणोदय पांडेय ,बबीता सिंह विनोद सिंह मरावी सतेंद्र साहु मनोज शिवनाथ,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं जिले भर से हजारों किसान उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले 12 वर्षों में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, उत्पादन लागत घटती है और लोगों को रसायनमुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि व्यवस्था के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राम प्रताप गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजनाओं तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसी अनेक योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि धरती माता, जल और पर्यावरण को बचाने का अभियान है।

भाजपा किसान मोर्चा किसानों तक सरकार की योजनाओं और प्राकृतिक खेती के लाभों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के वैज्ञानिकों एवं प्राध्यापकों ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत सहित प्राकृतिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा उनके लाभों के बारे में बताया।

कार्यक्रम का समापन विकसित भारत, समृद्ध किसान और स्वस्थ पर्यावरण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं किसानों ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खाद उपयोग के माननीय मोदी जी के अभियान को जनजागरण अभियान बनाने संकल्पित हुए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button