MCBछत्तीसगढ़

हरित क्रांति की ओर एमसीबी का बड़ा कदम: पारसगढ़ी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद वृक्षारोपण

16 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण, 'तुहर पौधा तिहार' के तहत रवाना किए गए पौधा वितरण वाहन  स्वास्थ्य मंत्री बोले– पांच जिलों में सबसे आधुनिक होगा मेडिकल कॉलेज"

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी/मनेंद्रगढ़। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा वनमंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारसगढ़ी स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पौधरोपण कर हरित अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम, वनमंडलाधिकारी चंद्र अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनमंडलाधिकारी चंद्र अग्रवाल ने बताया कि वन मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा वर्ष 2026-27 में 16 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोपे गए प्रत्येक पौधे की एक वर्ष तक नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो लाख पौधों के निःशुल्क वितरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है और आज मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अकेले लगभग 700 पौधों का रोपण कर महोत्सव की आगाज हुई। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकार संघ के अध्यक्षों द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम का रोपण किया गया।

वन महोत्सव के दौरान वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण प्रतीकात्मक चेक देकर किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हरित क्रांति तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ‘तुहर पौधा तिहार’ अभियान के अंतर्गत पौधों के वितरण के लिए दो विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पौधे पहुंचाए जा सकें और जिले में हरियाली का विस्तार हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि आसपास के पांच जिलों में इतनी बड़ी और आधुनिक मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए सड़क और रेल दोनों क्षेत्रों में व्यापक विकास किया जा रहा है। पाराडोल तथा चिरमिरी के नए रेलवे स्टेशन भविष्य में विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही जिले में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम ने एक साथ पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन, स्वास्थ्य और जनकल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए जनभागीदारी का प्रभावी संदेश दिया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button