MCBछत्तीसगढ़

तपती गर्मी में राहत की बूंदें : थोरगी में हैंडपंप सुधार से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी/21 मई 2026/ भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। विकासखंड भरतपुर के ग्राम थोरगी में विभागीय टीम द्वारा खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, निरीक्षण एवं सुधार कार्य किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विभाग द्वारा जिलेभर में बंद एवं खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है। विभागीय अमला लगातार गांव-गांव पहुंचकर पेयजल स्रोतों की जांच कर रहा है ताकि आमजन को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके।

हैंडपंप सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्मी के बीच पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले रही थी, लेकिन समय पर मरम्मत कार्य होने से लोगों को काफी सुविधा मिली है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभाग ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हैंडपंप सुधार एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button