MCBछत्तीसगढ़

जर्नी ऑफ़ सैनिटेशन हाइजीन ‘जोश’ से बदली संस्थागत शौचालयों की तस्वीर

एक माह में स्वच्छता को नई दिशा, उपयोगिता बढ़ी और युवाओं को मिला रोजगार

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एम सी बी/09 फरवरी 2026/ जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल “जर्नी ऑफ़ सैनिटेशन हाइजीन जोश” ने मात्र एक माह में ही सकारात्मक परिणाम देना शुरू कर दिया है। 5 जनवरी से प्रारंभ इस अभियान का संचालन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक जिले की 86 संस्थाओं-जिनमें आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विद्यालय एवं छात्रावास शामिल हैं-के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई की गई है। इससे संस्थागत परिसरों की स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और शौचालयों की उपयोगिता भी बढ़ी है। अभियान ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ाते हुए संस्थाओं में बेहतर वातावरण का निर्माण किया है। अभियान के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। अब तक लगभग 13 हजार रुपये की अतिरिक्त आय यूजर चार्ज के रूप में सृजित की जा चुकी है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिली है।

“जोश स्वच्छता प्रहरी” के माध्यम से नागरिक व्यक्तिगत शौचालयों और व्यावसायिक संस्थानों की साफ-सफाई की सेवा भी प्राप्त कर सकते हैं। सेवा हेतु भरतपुर के लिए लल्लू लाल (9294529168), खड़गवां के लिए राजेश कुमार (9238482765) तथा मनेन्द्रगढ़ के लिए प्रीतम कुमार (7879580631) से संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल स्वच्छता, रोजगार और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ते हुए जिले में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button