MCBछत्तीसगढ़

एमसीबी पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए आमजन से मांगा सहयोग

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी/07 मई 2026/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जिले में वर्षों से लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चिरमिरी क्षेत्र से वर्ष 2020 में गुम हुई 75 वर्षीय श्रीमती कुसुमनी पति संतोष कुमार राय निवासी गोदरीपारा, चालिस घोड़ा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के मुताबिक वे 24 नवंबर 2020 की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी प्रकार थाना चिरमिरी में वर्ष 2019 में दर्ज एक अन्य मामले में 20 वर्षीय विक्रम पिता सची शंकर निवासी छोटी बाजार, दलगंजन दफाई घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिवार द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

वहीं तीसरे मामले में 26 वर्षीय श्रीमती जयमती सारथी पति बहादुर सारथी निवासी परसिया थाना ओड़गी जिला सूरजपुर वर्ष 2020 से लापता हैं। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद वे घर से चली गई थीं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना चिरमिरी क्षेत्र से वर्ष 2020 में लापता हुई 82 वर्षीय वृद्ध महिला खिरो नायक का मामला भी पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। थाना चिरमिरी में गुम इंसान क्रमांक 15/2020 दर्ज है। खिरो नायक, पति स्वर्गीय धनु नायक, निवासी हरीनगर ईवाई हल्दीबाड़ी थाना चिरमिरी, 19 अगस्त 2020 को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 21 अगस्त 2020 को थाना चिरमिरी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

एमसीबी पुलिस ने कहा है कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है और सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन गुमशुदा लोगों के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संपर्क हेतु पुलिस अधीक्षक एमसीबी 9479194855, सीएसपी चिरमिरी 9479193703, थाना चिरमिरी 9479193709 तथा कंट्रोल रूम 9479160180 पर जानकारी दी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button