MCBछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं छात्राओं को साइकिल वितरण

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

 

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं छात्राओं को साइकिल वितरण

 

एमसीबी/11 जुलाई 2026/ जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2026 उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट, रेलवे कॉलोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविकांत यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ,कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान एवं आधुनिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का ज्ञान विश्व के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए आधुनिक शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय श्रीवास्तव एवं श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से जिले में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन तथा नियमित विद्यालयी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले के तीनों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ अधिकारियों-कर्मचारियों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button