MCBछत्तीसगढ़

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के विशेष आयोजन हेतु जिला स्तर पर तैयारियां तेज

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी/30 अप्रैल 2026/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आगामी 11 मई 2026 को सोमनाथ में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” विषय पर एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समर्पित होगा, जिसमें विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में केंद्र एवं राज्य संरक्षित ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं प्राचीन शिवालयों/स्मारकों अथवा अन्य प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों पर माननीय जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभाएं एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय स्तर पर भी नागरिक इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रत्येक जिले को राशि 1.00 लाख रुपए का बजट आबंटित किया गया है। उक्त व्यय मांग संख्या 26, लेखा शीर्ष 2205 कला एवं संस्कृति, “कलाओं और संस्कृति का संवर्धन” अंतर्गत वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधान से वहन किया जाएगा। जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आयोजन के प्रभावी संचालन हेतु प्रत्येक जिले से एक नोडल अधिकारी नामांकित कर उनके नाम, पदनाम, संपर्क नंबर एवं ईमेल आईडी नोडल विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे कार्यक्रम की गतिविधियों का समन्वित एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम के समन्वय हेतु श्री युगल तिवारी को नोडल अधिकारी/कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है, जिनसे आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु संपर्क किया जा सकता है। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक चेतना, सनातन परंपरा एवं ऐतिहासिक आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी तथा नागरिकों में सांस्कृतिक गौरव की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button