MCBछत्तीसगढ़

चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

जगदगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और विकास की कामना की

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM

एमसीबी, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें देश के महान संत के सान्निध्य में भगवान श्रीराम की कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को सद्भाव, संस्कार और मानवता का संदेश देती है।

श्रीराम कथा महोत्सव में हजारों श्रद्धालु रामकथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने अमृतमय प्रवचनों में भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, मानवता और जीवन मूल्यों से जुड़े गूढ़ प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button